बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पहले दिन सोमवार को बायोलॉजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई । रजौन प्रखंड के दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा ली गई। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया।