इटावा: फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने लड़ाई- झगड़ा करते हुए पिता-पुत्र समेत 2भाइयों को हिरासत में लेकर शांति भंग में किया चालान
Etawah, Etawah | Feb 1, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने आज गुरुवार को लड़ाई-झगड़ा करते हुए, सुंदरपुर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र रामस्वरूप व उनके बेटे रजनीश समेत कृष्णा नगर निवासी असित यादव पुत्र श्री नारायण यादव व उनके भाई अनिल कुमार को हिरासत में लिया। जिसके बाद शान्ति-भंग में धारा 151 के तहत कार्यवाही करते हुए, कोर्ट में पेश किया।