पिंड्रा: भीटी में तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बलिया निवासी युवक की हुई मौत
रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी में रविवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने एक युवक की जान ले ली। ट्रक की चपेट में आते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने युवक की बाइक के नंबर से उसकी शिनाख्त की।