शाजापुर शहर के लालघाटी उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में रविवार 15 मार्च को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा11केवी जेल फीडर पर आवश्यक कार्य किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।रविवार सुबह11बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।इस दौरान कई महत्वपूर्ण संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।