धर्मनगरी चित्रकूट के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब स्थानीय निवासी अपने घर को ही होम स्टे बनाकर घर बैठे कमाई कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा ,जिसकी जानकारी पर्यटन अधिकारी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे दी है।जिले को 50 होम स्टे का लक्ष्य मिला है, जिनमें करीब 45 आवेदन आ चुके हैं, 10 को प्रमाण पत्र जारी हो चुका है।