अंबाह: SRM गार्डन अम्बाह में सामाजिक समरसता का संदेश, वाल्मीकि समाज का हुआ सम्मान
Ambah, Morena | Jan 10, 2026 एसआरएम गार्डन परिसर में वाल्मीकि समाज के सम्मान में मिलन समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी बंटी गुधेनिया के मार्गदर्शन में 501 लोगों को कंबल व चप्पल भेंट किए गए और सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाईकर्मियों के योगदान को सराहना देना और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना था।