उनियारा: उनियारा मे पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में निकाली तिरंगा रैली
Uniara, Tonk | Aug 13, 2024 उनियारा में देवली -उनियारा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गों में होकर गुजरी। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लेकिन इस तिरंगा रैली से वरिष्ठ भाजपाइयों द्वारा दूरी बनाए रखना चर्चा बन गई।