उनियारा: उनियारा में अतिवृष्टि के चलते सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में आज 13 अगस्त को रहेगा अवकाश
Uniara, Tonk | Aug 13, 2024 उनियारा में 13 अगस्त को अतिवृष्टि के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। टोंक जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया है। वहीं विद्यालय में कार्मिकों के उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर के आदेशों के बाद उनियारा ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।