आगरा: ताज महोत्सव में 74वीं मंडलीय फल-फूल प्रदर्शनी का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ, 2575 नमूनों से सजा टाटा ग्राउंड
Agra, Agra | Feb 20, 2026 आगरा में ताज महोत्सव के तहत टाटा ग्राउंड फतेहाबाद रोड पर 74वीं मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 2575 उत्कृष्ट नमूने और 45 से अधिक मौसमी फूलों की प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। 1140 प्रतिभागियों की भागीदारी वाली प्रदर्शनी ने पर्यटकों को आकर्षित किया।