आगरा: लग्जरी कारों की चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के अभियुक्त को हाईवे प्लाजा के पास से गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर बरामद
Agra, Agra | Feb 20, 2026 आगरा के थाना लोहामण्डी पुलिस ने 24 घंटे में अन्तर्राज्यीय लग्जरी कार चोर गैंग का खुलासा करते हुए हाईवे प्लाजा के पास से रिजवान जियाउल्लाह खान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की फॉर्च्यूनर कार, दो चाबियां व मोबाइल बरामद हुए। गैंग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कारों का लॉक खोलकर कई राज्यों में चोरी कर फर्जी कागजात बनाकर गाड़ियां बेचता था।