चूरू: नया बस स्टैंड चौराहा के पास केम्पर गाड़ी ने पैदल सड़क पार कर रहे बालक को मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Dec 24, 2025 चूरू के नया बस स्टैंड चौराहा के पास एक केम्पर वाहन की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहा एक 9 वर्षीय बालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल 9 वर्षीय बालक गांव रायपुरिया का रहने वाला है, जो वर्तमान में चूरू की वन विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा है।