गोंडा: जालसाजी कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास से किया गिरफ्तार भेजा जेल
Gonda, Gonda | Feb 24, 2024 जालसाजी कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिखा पड़ी कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया है कि नगर क्षेत्र के ही नैय्यर कॉलोनी के रहने वाले विकास श्रीवास्तव की ओर से ठेका दिलाने के नाम पर जालसाजी व ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।