बरेली: पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त छह पुलिसकर्मियों को एसपी ट्रैफिक ने दिए स्मृति चिन्ह और उपहार
एसपी ट्रैफिक ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, उपहार भेंट कर उनको सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी। आज गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर और स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की विदाई के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।