बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा, पीड़ित ने मामले की पुलिस से की शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों का कहर देखने को मिला है।जहां दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीटा है 8 से 10लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से व्यक्ति की पिटाई कर दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।संजीव कुमार पुत्र ओमपाल निवासी चौबारी थाना कैंट के रहने वाले थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा उन्हें जमकर पीटा गया।