बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ग्राम चुरासकतपुर में चोरों ने दो ग्रामीणों के घरों में नकव लगाकर डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों रुपए का जेवर चोरी कर लिया। 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है मामले को दबाने में लगी हुई है।