हाटा: किसान गोष्ठी सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए, नेताओं ने मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को गिनाया
कुशीनगर के सुकरौली, मोतीचक और हाटा ब्लॉकों में दो दिवसीय दृष्टि गोष्ठी सम्पन्न हुई। कृषि अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए, जबकि बीजेपी नेताओं ने मोदी–योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वृद्ध किसानों के अंगूठा सत्यापन, नीलगाय समस्या और सह-फसली खेती जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठे।