उज्जैन शहर: उदासीन अखाड़े के महंत को डंडे से पीटा आईसीयू में भर्ती अखाड़े के ही महंत पर आरोप।
उज्जैन के रामघाट स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद को उनके ही अखाड़े के महंत राममुनि ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान पुजारी और सेवादार ने बीच बचाव कर घायल महंत सत्यानंद को अस्पताल पहुंचाया जो ICU में भर्ती है। उनकी रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने महंत राममुनि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।