गौरा थानाक्षेत्र के रामपुर पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत मौके पर हो गयी जबकि एक दुसरा युवक घायल बताया जाता है जिसका इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल छपरा में जारी है। शनिवार की दोपहर बारह बजे पुलिस ने बताया कि मृतक इसुआपुर के कुंदन कुमार है जबकि दुसरा युवक मृतक का साथी पवन कुमार है जिसका इलाज जारी है।