घोसी: कुर्रे नहर पर किराना दुकान में चोरी के प्रयास मामले में पीड़ित दुकानदार ने घोसी थाने में दिया आवेदन
कुर्रे नहर पर एक किराना दुकान से चोरी का प्रयास करने के मामले में पीड़ित दुकानदार के द्वारा घोसी थाने में आवेदन दिया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि उसके ही दुकान में काम करने वाला एक युवक अपने मित्रों के साथ उसके दुकान में चोरी कर रहा था जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया।