गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर एसीपी रजनीश उपाध्याय ने पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ साहिबाबाद में किया फ्लैग मार्च
2024 का लोकसभा चुनाव गाजियाबाद में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को साहिबाबाद में एसीपी रजनीश उपाध्याय ने पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से अपील कि लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें और आदर्श आचार संहिता का पालन करें।