बुधवार गुरुवार आधी रात साढ़े 12 बजे करीब दिल्ली NH पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक जेनसेट से टकरा गई, कार ने 2 मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार के अंदर 2 लोग सवार थे। चारों गंभीर घायल हो गए। पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसके चलते यहां जेनसेट रखा हुआ था। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।