हमीरपुर: उमराहट गांव में सिपाही पर हमला कर बनाया बंधक, फरसा मारकर किया घायल
महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने गए सिपाही व चौकीदार को मारपीट करने वाले युवकों ने पहले तो पथराव किया फिर सिपाही के हाथ रस्सी से बांधकर उसे बंधक बनाकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से जमकर मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज की प्राइवेट कार पर भी पथराव किया। सूचना पाकर थाने से पुलिस बल मौके पर पहु