बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शाहजहांपुर के पुवाया में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करते हुए बिल्सी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।