मुशहरी: पताही स्थित आवास के कैंपस में भगवानपुर पंचायत की सरपंच को फंसाने की नियत से रखी गई शराब, घटना सीसीटीवी में कैद
भगवानपुर पंचायत कि सरपंच स्वाति और उनके पति अमरेंद्र पराशर के पताही स्थित आवास पर अपाची और स्कूटी से पहुंचे चार शातिरों ने सरपंच को फंसाने की नीयत से उनके कैंपस में पांच कार्टन शराब रख फसाने कि साजिश कि।इसकी भनक सरपंच स्वाति को लग गई जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो जो उन्होंने देखा उसे देख कर पूरा परिवार भयभीत हो गया।