रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन
जनपद सोनभद्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 28 मार्च 2026 को पुलिस लाइन चुर्क में “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना था।