झांसी: जालसाजों ने नौकरी लगाने के नाम पर महानगर में कई लोगों से ठगे लाखों रूपए, एसएसपी से की गई शिकायत
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2025 झांसी महानगर में जालसाजों ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों को ठग लिया। नगर निगम और जिला पंचायत में अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। और रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है।