गुण्डरदेही: गुण्डरदेही चैंनगंज रेलवे फाटक पर बनने वाला ओवर और अंडरब्रिज अधर में लटका, राहगीरों को हो रही परेशानी
माह भर पहले मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय का गुण्डरदेही आगमन हुआ था जहाँ उन्होंने अनेको कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया था इसमें ही गुण्डेरदेही के चेनगंज के रेल्वे फाटक में बनने वाले ओवर और अंडरब्रिज का भूमिपूजन भी किया था और कहा गया था कि एक हफ़्ते के अंतर्गत काम शुरू हो जाएगा लेकिन अब तक क़ामदूर दूर तक नज़र नहीं आ रहा है जिसके कारण यहाँ से गुज़रने वाले राहगीरों को रोज़ाना काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।