कहरा: जीविका सहरसा ने महिला संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
Kahara, Saharsa | Apr 12, 2025 सहरसा जिले के प्रेक्षागृह सहरसा में जीविका सहरसा के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सहरसा डीएम, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।