कोल: रामपुर मोड़ के निकट गेहूं से लदी मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, ई-रिक्शा को बचाने में चालक घायल
Koil, Aligarh | May 5, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर मोड़ के निकट ई रिक्शा को बचाने के चलते गेहूं से लदी मैक्स अनिंत्रित होकर पलट गई हादसे में मैक्स चालक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छेरत गांव से मैक्स में गेहूं लाद कर किसान के साथ मैक्स चालक कस्बा हरदुआगंज में स्थित अनाज मंडी में गेहूं बेचने जा रहे थे । इसी बीच रामपुर मोड़ के निकट मैक्स गाड़ी पलट गई।