कोंडागांव: शत-प्रतिशत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने शनिवार व रविवार को भी खुली रखें समितियां,कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सहकारिता विभाग की बैठक में सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। समितियों के माध्यम से उद्यानिकी फसलों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अल्पकालीन ऋण की सुविधा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शनिवार व रविवार को भी समितियों को खुला रखते हुए किसानों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये।