आरा: भोजपुर में हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 भोजपुर में हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामजी चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र चंदन चौधरी है एवं पेशे से मजदूर था।