कोटड़ी: कोटडी क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Kotri, Bhilwara | Mar 31, 2026 कोटडी क्षेत्र में सोमवार रात हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ। पारोली सवाईपुर सहित हाजीवास आगरिया कोठाज ढ़ेलाणा, बड़ला, खरेड़, भाकलिया, आकोला व चांदगढ़ समेत कई गांव प्रभावित हुए। कई जगह बेर के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं, जौ और चने की फसलें खराब हो गईं। ओलावृष्टि के कारण कई खेतों में फसलें आड़ी-पड़ी हो गई, जिससे नुकसा