पीरटांड: उदनाबाद पंचायत के राजगदी गांव में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व
उदनाबाद पंचायत के राजगदी गांव मे आदिवासी समुदाय के द्वारा शनिवार को बाहा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैकड़ो महिलाएं और पुरुष परंपरागत वस्त्र धारण करते हुए मंदार के धुन पर नृत्य करते हुए यह पर्व मानते हैं।बताया गया कि चैत माह आरंभ होने के बाद यह पर्व मानते हैं।