पीरटांड: पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कबरीबाद के पास एक स्विफ्ट कार से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा को किया जप्त,3 गिरफ्तार।
पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान कबरीबाद के पास एक स्विफ्ट कार से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा को जप्त किया है। वाहन सवार व्यक्ति से जब पूछ ताछ की गई तो बताया गया कि बाल्टी फैक्ट्री बरवाडीह निवासी गुप्तेश्वर साव उर्फ गुप्ता साव द्वारा उन्हें बेचने को दिया किया है। इसके निशानदेही पर गुप्तेश्वर साव के घर में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई।