औरैया: दिबियापुर कस्बे में पहली बार रावण,कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का हुआ दहन ,हजारों की संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़
दिबियापुर कस्बा स्थित नुमाइश मैदान में पहली बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया है। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है। कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया गया है।