कांके: रांची के अरगोड़ा चौक के पास सरना प्रार्थना सभा द्वारा मानव श्रृंखला बना आदिवासी जमीन की हो रही लूट का जताया विरोध
Kanke, Ranchi | Jul 26, 2024 रांची के अरगोड़ा चौक के पास सरना प्रार्थना सभा की ओर से मानव श्रृंखला बना कर आदिवासी जमीन की हो रही लूट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सरना प्रार्थना सभा के लोग हांथों में पोस्टर बैनर लेकर खड़े दिखे। सरना प्रार्थना सभा का कहना है कि झारखंड में आदिवासियों की जमीन की लूट हो रही है और हमारी भाषा और संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है।