मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन क्षेत्र में बुजुर्ग की पिटाई मामले में एसपी सिटी ने कहा - संगीन धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन क्षेत्र के BSNL ऑफिस गली के पास एक बुजुर्ग की दबंग व्यक्ति द्वारा पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस प्रकरण में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 11:30 बजे BSNL के ऑफिस के पास पुलिस को सूचना मिली की मार पिटाई चल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।