कालका: हरिद्वार से पिंजौर पहुंची 350 फुट लंबी कावड़, विशाल तिरंगा कावड़ यात्रा को जिला परिषद पूर्व चेयरमैन ने फल बांटे।
जिला परिषद पूर्व चेयरमैन राजेश कौना ने शुक्रवार को हरिद्वार से पिंजौर पहुंची 350 फुट लंबी कावड़ यात्रा का स्वागत करते हुए आए सभी कावड़ियों को सम्मानित किया, और सभी कावड़ियों को फल भी बांटे। कावड़ की पालकी को दूर तक कांधे पर उठाकर श्री काली माता मंदिर तक रवाना किया गया। इस कावड़ यात्रा में विशाल तिरंगा यात्रा को भी शामिल किया गया था।