पूर्णागिरि: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस जत्थे को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। इससे पहले शुक्रवार शाम को सीएम धामी ने टनकपुर पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का स्वागत भी किया था। सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संवाद कर यात्रा सुविधाओं के विषय में वार्ता की। उत्तराखंड में पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा टनकपुर के रास्ते हो रही है।