फुलवारी: अलीनगर बाईपास के पास एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक हुआ घायल
Phulwari, Patna | Aug 30, 2024 फुलवारी शरीफ के अलीनगर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार युवक को आई चोट. वही टक्कर मारकर ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार युवक को फुलवारी शरीफ स्थित एक निजी क्लिनिक मे कराया गया भर्ती जहाँ घायल का हुआ उपचार.