लकड़ी नबीगंज: लखनौरा बाजार पर व्यवसायियों ने दुकान लगाकर किया अवैध अतिक्रमण वाहनों का लग रहा जाम
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के लखनऊरा बाजार पर व्यवसाययों द्वारा अवैध सड़क के दोनों तरफ दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे से सड़क पर आने जाने में राहगीरों को काफी कठिनाई और परेशानी सहना पड़ रहा है। सड़क पर जाम का समस्या बना रहता है। अतिक्रमण करने वाले लोगों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।