सनावद: सुने घर में चोरी, चोरों ने अलमारी से नगद पर किया हाथ साफ, पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की
सनावद नगर की आवासीय कॉलोनी स्थित एक सुने घर में बीती बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात मे चोरी की वारदात हुई है।जहां अपराधीयो ने घर की अलमारी में रखे नगद पर हाथ साफ कर वारदात को अंजाम दिया है।मंडी के पीछे स्थित ड्रीमलैंड कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने सुने घर को शिकार बनाया। डेयरी पार्ट्स व्यवसाई जयदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि वह खलघाट चले गए थे।