टेहरोली: बेमौसम बारिश से टहरौली क्षेत्र के किसानों को हुआ भारी नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी
तहसील टहरौली क्षेत्र में बेमौसम बारिश के अचानक करवट लेने पर किसानों की खेतों में पक कर तैयार हुई रवि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे बुंदेलखंड के किसानों की चिंता बढ़ गई है किसान मूलचंद्र कुशवाहा बंगरा बंगरी ने आज शुक्रवार को शाम 6 बजे बताया कि बिना मौसम के बारिश से गेहूं सरसों की फसलों की उपज पर असर पड़ेगा और किसानों को नुकसान होना निश्चित है