कटिहार: सिरसा के गढ़वाल मैदान में सेना भर्ती के पहले दिन कटिहार और बांका के 690 युवाओं ने लिया भाग
सोमवार की सुबह से गढ़वाल मैदान में सेवा भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। सेना भर्ती के पहले दिन कटिहार और बांका जिले के 690 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बहाली प्रक्रिया में दौड़ सहित कई एक्टिविटी में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सेना से जुड़े अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। बहाली में 345 अभ्यर्थी सफल हुए।