कटिहार: दुर्गा स्थान चौक से शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम 4 बजे नगर थाना पुलिस ने 27 लीटर विदेशी शराब व बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध नगर थाना पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा स्थान से 27 लीटर विदेशी शराब व बियर के साथ मोहन पासवान को गिरफ्तार किया गया है।