जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के इटाये बाजार स्थित एक स्कूल में अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव अच्छेलाल माली ने की। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।