मुशहरी: मुजफ्फरपुर कोर्ट ने डीएमके सांसद को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला
मुजफ्फरपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पश्चिम) की अदालत ने दयानिधि मारन को तलब किया है। मामला उत्तर भारतीय महिलाओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सांसद को समन जारी किया है। जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से समन भेजा गया है और उन्हें 23 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने