मधेपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता लीग-2026 खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह के साथ संपन्न हुई। My Bharat और युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के तत्वावधान में शहर के संत अवध कीर्ति खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई महिला खिलाड़ियों और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर