पीरटांड: पीरटांड़ के चिलगा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिलगा गांव में एक महिला की मौत सर्प दंश से हो गई। बुधवार को 10 बजे महिला का अंतिम संस्कार गांव के पास ही किया गया। घटना को लेकर गांव वालो का आरोप है कि यह घटना पूरी तरह से बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है।बताया गया की अनिल टुडू की पत्नी 24 वर्षीय सोनामुनी मरांडी मंगलवार को घर के अंदर जमीन पर ही सोई थी तभी इसे सांप ने काट लिया।