घाटोल उपखण्ड के पुलिस थाना खमेरा क्षेत्र के मुंडासेल NH56 पर शुक्रवार बीती रात को दुर्घटना मे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया हे। शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार घायल को एंबुलेंस से पीपलखूंट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरो द्वारा जांच में मोटरसाइकिल चालक गट्टू पिता देवा भोई निवासी भूगड़ा को मृत घोषित किया गया हे।